जनता को राहत : हिमाचल में रोजमर्रा की सब्जियों के दामों में गिरावट 

शिमला की सब्जी मंडी में पिछले कुछ समय से सब्जियां के दामों में राहत देखने को मिल रही है। अभी आम लोग सब्जियां आसानी से खरीद पा रहे हैं। टमाटर और प्याज़ 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा

Dec 25, 2023 - 19:25
 0  15
जनता को राहत : हिमाचल में रोजमर्रा की सब्जियों के दामों में गिरावट 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-12-2023

शिमला की सब्जी मंडी में पिछले कुछ समय से सब्जियां के दामों में राहत देखने को मिल रही है। अभी आम लोग सब्जियां आसानी से खरीद पा रहे हैं। टमाटर और प्याज़ 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। बारिश के चलते लहसुन की फसल खराब हो गई थी। 

जिसकी वजह से लहसुन सब्जी मंडी में 400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। ऑफ सीजन के चलते भिंडी 100 तो करेला 60 रुपए प्रति किलो से कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इनके दाम अधिक होने से लोगों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

लेकिन रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दामों में गिरावट होने से लोग खुश हैं। फलों में अमरूद 60 तो पपीता 50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। अनार 100 और सेब 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow