हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब होने की संभावना 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

Mar 26, 2024 - 12:53
 0  3
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब होने की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   26-03-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से छह दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है।  28 से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। 

वहीं निचले और मैदानी भागों में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.0, कल्पा 4.6, धर्मशाला 13.6, ऊना 12.0, नाहन 16.3, केलांग -2.2 , पालमपुर 10.5, सोलन 11.0, मनाली 5.6, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.6, बिलासपुर 11.9, हमीरपुर 13.0, चंबा 12.5, डलहौजी 10.5, जुब्बड़हट्टी 13.1, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 0.6, नारकंडा 6.0, भरमौर 8.7, रिकांगपिओ 8.8, सेऊबाग 8.0, धौलाकुआं 13.2, बरठीं 11.2, समदो 1.9, पावंटा साहिब 15.0, सराहन 4.5 और देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow