हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार है। राज्य में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना

Feb 14, 2024 - 19:42
 0  103
हिमाचल प्रदेश में चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-02-2024

हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार है। राज्य में चार दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 17 फरवरी की शाम से सक्रिय होने की संभावना है।  

इसके प्रभाव से 17 फरवरी की रात से वर्षा गतिविधि की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के अधिकतम भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। विभाग के अनुसार 17 से 21 फरवरी रात तक राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबकि मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दौरान कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सिरमौर व मंडी के कई इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में 18 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

वहीं, 17 से 20 फरवरी के दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ और बिजली चमकने के साथ छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow