डॉ राजीव बिंदल ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का किया आगाज 

Sep 2, 2023 - 13:53
 0  11
डॉ राजीव बिंदल ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम का किया आगाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-09-2023

हिमाचल में भाजपा ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शुरू कर दिया है। शनिवार को शिमला के शोघी से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस कार्यक्रम का आगाज किया। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव की मिट्टी को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली लाया जाएगा.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 15 अगस्त, 2023 को देशभर में ‘‘मेरी माटी-मेरा देश’’ अभियान का शुभारंभ हुआथा और आज शिमला से इस कार्यक्रम का आगाज किया गया है। शिमला जिला के शोघी नामक स्थान पर घर-घर जाकर देशभक्ति की अलख जगाते हुए मिट्टी एकत्र करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। 

ये कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा और मिट्टी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के अमृतकाल में माटी का वंदन अभियान सार्थक एवं नितांत आवश्यक प्रतीत होता है। यह अभियान मात्र अभियान नहीं है,बल्कि  जन जागरण है। 

धरती माता की रक्षा के लिए हर काल में लाखों-लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तब जाकर गुलामी के बाद आजादी है। भारत वो देश है जहां बलिदानियों की पूजा हुई है। उन्होंने कहा किआज मेरी माटी-मेरा देश, माटी का वंदन रूपी एक महायज्ञ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस महायज्ञ का हिस्सा बने। 

इस अभियान के दौरान सभी गांवों में आजादी के सेनानायकों, सीमाओं पर देश की रक्षा करने वाले देशभक्त बलिदानियों के शिलाफलकम लगाए जा रहे हैं। इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानियों, सेना के वीर जवानों की शहादत को प्रणाम करते हुए देशभक्ति का भाव जन-जन में जागृत करने का महायज्ञ देशभर में चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow