हिमाचल प्रदेश में पात्र महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1500-1500 रुपये : प्रतिभा सिंह 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार शीघ्र ही पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये देना शुरू कर दिया जाएगा

Feb 14, 2024 - 19:43
 0  43
हिमाचल प्रदेश में पात्र महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1500-1500 रुपये : प्रतिभा सिंह 

यंगवर्ता न्यूज़ - मंडी     14-02-2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार शीघ्र ही पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये देना शुरू कर दिया जाएगा। इस पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। वह बुधवार को करसोग के राम लीला मैदान में महिला जागरूकता सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं। 

सम्मेलन में एक हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभा सिंह ने आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं से कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये देने की घोषणा को पूरी करने में देरी का कारण प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा है। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावितों को 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया है। आपदा के दौरान केंद्र सरकार से कोई भी राहत पैकेज नहीं मिल पाया है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, नगर पंचायत की अध्यक्ष सविता गुप्ता, चमेलू देवी, निर्मला चौहान, महेश राज, पृथी सिंह नेगी, हरिओम शर्मा, एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow