गर्मियों की आहट आते ही पौंग डैम से प्रवासी पक्षी अपने-अपने वतन लौटने शुरू 

पौंग डैम में गर्मियों की आहट आते ही प्रवासी पक्षी अपने-अपने वतन को वापस लौटने शुरू हो गए हैं। प्रवसी परिंदों को कतारबद्ध होकर चहचहाते हुए वापिस वतन को लौटते देखा जा सकता है

Feb 14, 2024 - 19:45
 0  11
गर्मियों की आहट आते ही पौंग डैम से प्रवासी पक्षी अपने-अपने वतन लौटने शुरू 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      14-02-2024

पौंग डैम में गर्मियों की आहट आते ही प्रवासी पक्षी अपने-अपने वतन को वापस लौटने शुरू हो गए हैं। प्रवसी परिंदों को कतारबद्ध होकर चहचहाते हुए वापिस वतन को लौटते देखा जा सकता है तथा यह क्रम रात को भी बदस्तूर जारी रहता है। 

प्रवासी पक्षी नवंबर माह के अंत तक झील में पहुंचते हैं तथा गर्मी शुरू होते ही लौट जाते हैं। इस बार झील में करीब 85 हजार विदेशी परिंदे पहुंचे थे, जबकि पिछले वर्ष करीबन सवा लाख परिंदे आए थे। 

उधर, झील किनारे की गई अवैध खेती व पक्षियों का शिकार होने के कारण अब प्रवासी पक्षी झील में कम आ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि इस बार बारिश कम होने के कारण प्रवासी पक्षी कम आए हैं। जल्द ही झील किनारे लगाए गए बाड़ इत्यादि हटाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow