अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर टक्कर, हादसे में 9 यात्री जख्मी 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जनपद के संगड़ाह उपमंडल के अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर आपस में टक्कर

Feb 21, 2024 - 16:50
 0  289
अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर टक्कर, हादसे में 9 यात्री जख्मी 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     21-02-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जनपद के संगड़ाह उपमंडल के अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर आपस में टक्कर हो गई।

गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे में 9 सवारियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें संगड़ाह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी अनुसार दोपहर 1 बजे के करीब मीनू कोच नाम की दो बसें अपने रूट पर जा रही थी। दोनों बसें जैसे ही अंधेरी के समीप पहुंची तो यहां एक तीखे मोड़ पर दोनों आपस में टकरा गई। हालांकि समय रहते बस पर काबू पा लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश डडवाल ने बताया कि दोनों बस में करीब 60-70 सवारियां सवार थी। फिलहाल हादसा के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।  ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow