कुलगांव में हवाई फायरिंग का हादसा, महिला की मौत
रोहड़ू के कुलगांव क्षेत्र में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब कुछ लोगों द्वारा की गई लापरवाही भरी हवाई फायरिंग के चलते एक महिला को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयोजन के बीच उत्साह और दिखावे में फायरिंग की गई
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह मामला एक बार फिर जश्न के नाम पर हथियारों के गलत इस्तेमाल और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही समाज के जिम्मेदार लोगों ने भी अपील की है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा और जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
What's Your Reaction?


