हिमाचल में चेस चैंपियन बनने के बाद अंडर 17 में नेशनल खेलेगा गिरिपार के नाया का आदित्य शर्मा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल चेस चैंपियनशिप में जिला सिरमौर हिमाचल का सिरमौर बना है। राज्य स्तरीय चेस  प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है

Oct 26, 2024 - 17:27
Oct 26, 2024 - 17:54
 0  480
हिमाचल में चेस चैंपियन बनने के बाद अंडर 17 में नेशनल खेलेगा गिरिपार के नाया का आदित्य शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  26-10-2024
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल चेस चैंपियनशिप में जिला सिरमौर हिमाचल का सिरमौर बना है। राज्य स्तरीय चेस  प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय चेस चैंपियनशिप जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
 22 से 25 अक्टूबर तक सुंदर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के स्कूली छात्रों ने पहला और तीसरा स्थान अर्जित किया है , जबकि दूसरे स्थान पर शिमला जिला रहा है। शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र आदित्य शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल कर स्कूल व जिला का नाम रोशन किया है। 
आदित्य शर्मा मूल रूप से जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के नाया गांव का रहने वाला है। आदित्य के माता-पिता नरेश शर्मा और तारा शर्मा दोनों कृषक हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि सुंदर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय चेस प्रतियोगिता में शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के जमा दों के छात्र आदित्य शर्मा ने प्रदेश भर में पहला स्थान अर्जित किया है। 
उन्होंने कहा कि आदित्य शर्मा का चयन नवंबर महीने में गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने चेस चैंपियनशिप जीतने के लिए छात्र को बधाई दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow