हिमाचल विधानसभा में माफिया राज के ख़िलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार को बताया ज़िम्मेदार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में माफ़िया राज के ख़िलाफ पोस्टर लेकर पहुं

Mar 19, 2026 - 12:51
 0  6
हिमाचल विधानसभा में माफिया राज के ख़िलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार को बताया ज़िम्मेदार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया. भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में माफ़िया राज के ख़िलाफ पोस्टर लेकर पहुंचे. जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचलप्रदेश में माफ़िया दनदना रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफ़िया राज सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है. उन्होंने सिरमौर में 25 पेड़ों के काटने की परमिशन के नाम पर 300 से ज़्यादा अधिक के पेड़ों को काटने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया. जयराम ठाकुर ने कहा कि आज से पहले प्रदेश में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि व्यवस्था परिवर्तन के बाद हिमाचल में माफिया गतिविधियां बढ़ी हैं और ड्रग, खनन, वन, कबाड़ व शराब माफिया सक्रिय हैं। 

ज़िला मंडी के धर्मपुर में लकड़ी के बड़े स्तर पर संग्रहण का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि अनुमति से पहले ही लकड़ी जमा कर ली गई और जांच के दौरान सबूत छिपाने की कोशिश में लकड़ी व्यास नदी में फेंकी गई। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ज़ोर-शोर के साथ सदन के अंदर और सदन के बाहर जाने के मुद्दे उठाती रहेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow