नेता प्रतिपक्ष ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की ली जानकारी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष को राहत और बचाव से संबंधित अभियान के बारे में बताया कि टनल में फंसे लोगों को खाने पीने से संबंधित सभी जरूरी सामान और दवाइयां टनल

Nov 27, 2023 - 19:20
Nov 27, 2023 - 19:22
 0  15
नेता प्रतिपक्ष ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात कर सिल्क्यारा टनल के बचाव कार्यों की ली जानकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  27-11-2023
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात करके सिलक्यारा टनल में फंसे लोगों के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की जानकारी ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष को राहत और बचाव से संबंधित अभियान के बारे में बताया कि टनल में फंसे लोगों को खाने पीने से संबंधित सभी जरूरी सामान और दवाइयां टनल के अंदर पहुंच गई हैं और टनल में फंसे लोग अपने परिजनों से भी बातचीत कर रहे हैं। 
बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। वर्टिकल ड्रिलिंग भी की जा रही है। जिससे जल्दी से जल्दी सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा सके। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मिशन में जुटे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने जल्दी से जल्दी बचाव अभियान पूरा हो जाने का भरोसा जताते हुए पुष्कर सिंह धामी को अभियान के अति शीघ्र सफल होने की शुभकामनाएं दी। 
जयराम ठाकुर ने टनल में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह निवासी विजय कुमार के पिता धर्म सिंह से भी बात की और उनसे विजय कुमार समेत सभी लोगों के जल्दी से जल्दी सकुशल बाहर आने का भरोसा जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow