रोहतांग दर्रा समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात , राज्य में शीतलहर का प्रकोप

बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। सोमवार को रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इससे पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है।अधिक हिमपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। गुलाब बैरियर में ही पर्यटक वाहनों को रोका गया। दूसरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिरे

Nov 27, 2023 - 19:22
 0  22
रोहतांग दर्रा समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात , राज्य में शीतलहर का प्रकोप

 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  27-11-2023

बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के बीच हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। सोमवार को रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। इससे पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में आ गई है।अधिक हिमपात की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। गुलाब बैरियर में ही पर्यटक वाहनों को रोका गया। दूसरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिरे। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से मध्य व उच्च पर्वतीय कई क्षेत्रों में 1 दिसंबर तक लगातार बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी सोमवार को बंद रही। हालांकि, दिनभर मनाली में आसमान पर बादल छाए रहे। शाम को अचनाक मनाली में बारिश शुरू हुई जबकि रोहतांग दर्रा, मढ़ी, अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक, मनालसु पीक, ब्यास कुंड आदि ऊंची चोटियों पर हिमपात का दौर शुरू हुआ।  

आज शिमला सहित अन्य भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रहा। पर्यटन सोमवार को गुलाबा से आगे नहीं भेजे गए। 28 नवंबर से मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि 2 दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow