गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा पुलिस का आर्केस्ट्रा

हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा। इसी के साथ यह देश का पहला ऐसा बैंड बन गया

Nov 21, 2023 - 14:11
Nov 21, 2023 - 14:27
 0  7
गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा पुलिस का आर्केस्ट्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-11-2023

हिमाचल प्रदेश पुलिस का आर्केस्ट्रा ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ गोवा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में प्रस्तुति देगा। इसी के साथ यह देश का पहला ऐसा बैंड बन गया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रस्तुति के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है। 

इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई वाली टीम 26 नवंबर को गोवा रवाना होगी और 28 नवंबर को समापन समारोह में पुलिस प्रस्तुति देगी।इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि बैंड का नया गाना तिरंगा जोकि लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के बैनर  तले मुंबई में रिकॉर्ड हुआ है, को भी फिल्म फेस्टिवल में प्रस्तुति के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसे  केवल्या शाह ने लिखा है और गुरु शर्मा ने कंपोज  किया है। 

तिरंगा गाना के निदेशक राजीव जम्वाल हैं, जोकि पालमपुर से है। विजय कुमार ने मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू, डीजीपी और सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ प्रदेशवासियों का सहयोग के लिए आभार जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow