देश में लोकतंत्र खतरे में है देश हित की बात करने वाले नेता एवं मुख्यमंत्री तक को डाला जा रहा जेल में  : नाथूराम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाहन में उपवास रखकर अपना रोष जाहिर किया

Apr 7, 2024 - 15:35
Apr 7, 2024 - 15:58
 0  11
देश में लोकतंत्र खतरे में है देश हित की बात करने वाले नेता एवं मुख्यमंत्री तक को डाला जा रहा जेल में  : नाथूराम

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाहन में उपवास रखकर अपना रोष किया जाहिर  
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    07-04-2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नाहन में उपवास रखकर अपना रोष जाहिर किया है । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है देश हित की बात करने वाले नेताओं एवं अब तो मुख्यमंत्री तक को जेल में डाला जा रहा है।

मीडिया से रूबरू हुए आम आदमी पार्टी के नेता नाथूराम चौहान ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में सम्मिलित है। भाजपा को करोड़ों का चंदा दे रहे हैं वह आज खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन जो नेता या फिर अन्य लोग भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं या फिर देश हित में काम कर रहे हैं। 

उनको भाजपा तानाशाही रवैया अपनाते हुए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से जहां डरा धमका रही है तो वहीं उन्हें जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दर्ज झूठे मुकदमे दायर करने के मामले में कई देशों के नेताओं ने भी आवाज उठाई है और संसद में प्रस्ताव पास किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow