बड़े अस्पतालों के चक्करों से मिला छुटकारा, नागरिक अस्पताल में लोगों को मिल रही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं

हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित करने तथा लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बहुत ही सराहनीय परिणाम सामने आने लगे

Oct 27, 2024 - 13:08
Oct 27, 2024 - 13:54
 0  63
बड़े अस्पतालों के चक्करों से मिला छुटकारा, नागरिक अस्पताल में लोगों को मिल रही बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

लगभग 11.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन में चल रही हैं ओपीडी

प्रदेश सरकार ने इस आदर्श चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टर भी किए हैं नियुक्त

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     27-10-2024

हिमाचल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक आदर्श चिकित्सा संस्थान विकसित करने तथा लोगों को उनके घर के पास ही आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बहुत ही सराहनीय परिणाम सामने आने लगे हैं।
   
इससे लोगों को स्वास्थ्य की जांच तथा आम बीमारियों के उपचार के लिए अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय या अन्य बड़े अस्पतालों में जाने की जरुरत नहीं पड़ रही है। उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों, अल्ट्रासाउंड और कई अन्य टैस्टों की सुविधा घर के पास ही मिल रही है। इसकी एक झलक भोरंज के नागरिक अस्पताल में भी देखी जा सकती है।
  
प्रदेश सरकार ने भोरंज के नागरिक अस्पताल को आदर्श चिकित्सा संस्थान घोषित किया है और इसके लिए लगभग साढे ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक भवन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण स्वयं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है। इस भवन में क्षेत्र के मरीजों को ओपीडी, लैब और कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति भी की है। प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल के विस्तार के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
 
भोरंज अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड और अन्य टैस्टों की सुविधा उपलब्ध होने के कारण अब क्षेत्रवासियों को आम बीमारियों के इलाज के लिए हमीरपुर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उनका इलाज भोरंज में ही हो रहा है।
 
भोरंज के आम मरीजों विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इससे बहुत बड़ी राहत मिली है। वे आदर्श अस्पताल के लिए प्रदेश सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow