हैवानियत : नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

कुल्लू जिले के एक गांव में एक् नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। जाति विशेष से संबंध रखने वाली लड़की के साथ 5 युवकों ने हैवानियत को अंजाम दे डाला। आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी , पोक्सो एक्ट की धारा 6 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) बी के तहत मामला दर्ज किया

Aug 26, 2023 - 20:10
Aug 26, 2023 - 20:25
 0  395
हैवानियत : नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  26-08-2023
कुल्लू जिले के एक गांव में एक् नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई है। जाति विशेष से संबंध रखने वाली लड़की के साथ 5 युवकों ने हैवानियत को अंजाम दे डाला। आरोपियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी , पोक्सो एक्ट की धारा 6 और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3 (2) बी के तहत मामला दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय लड़की को आरोपी मई माह से हवस का शिकार बनाता रहा। 22 अगस्त को आरोपी यशवंत फिर से लड़की के घर के पास आया और लड़की को फोन करके सड़क पर बुलाया , उसके बाद लड़की को आगे ले गया जहां पर कैंपर गाड़ी खड़ी थी। उसमें 4 और युवक बैठे हुए थे। मुख्य आरोपी को लड़की पहचानती है उसका नाम पुलिस को यशवंत बताया है , जबकि अन्य 4 को लड़की नहीं पहचानती। 
नामजद आरोपी धार इलाके का है। उस दिन इन पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर जान से मार की धमकी दी। वारदात 22 अगस्त शाम को 8 से 9 बजे के बीच हुई और पीड़िता रात 10 बजे घर पहुंची। दर्द से कराहती बेटी को देखकर उसकी माता ने जब उससे पूछा तो उसने सारी बात बताई। महिला का पति घर में नहीं था और वह 23 अगस्त को पुलिस के पास न जा सकी। 
24 अगस्त को महिला का पति घर आया और उसने बेटी के साथ हुई हैवानियत की बात उसे बताई। बारिश और भूस्खलन से सड़कें बंद होने के कारण माता-पिता पीड़िता को लेकर 25 अगस्त को देर शाम पैदल ही थाना पहुंचे और पुलिस के पास घटना की शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवाया है। वारदात के बाद पीड़िता सहमी हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने वारदात को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow