नया काम शुरू करने की बजाय पूर्व में चल रहे कार्यों में रुकावट पैदा कर रहे स्थानीय विधायक  , डा. बिंदल ने साधा निशाना 

नाहन में भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा मंडल नाहन ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तैयार की साथ ही यहां संगठन की मजबूती पर भी मंथन किया गया। बैठक के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बैठक का आयोजन किया गया

Sep 17, 2023 - 20:08
Sep 17, 2023 - 20:14
 0  44
नया काम शुरू करने की बजाय पूर्व में चल रहे कार्यों में रुकावट पैदा कर रहे स्थानीय विधायक  , डा. बिंदल ने साधा निशाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन
  17-09-2023
नाहन में भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक आयोजित हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा मंडल नाहन ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में रूपरेखा तैयार की साथ ही यहां संगठन की मजबूती पर भी मंथन किया गया। बैठक के पास पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर इस बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन मंडल द्वारा निकट भविष्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे , जिसमें 22 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
 24 सितंबर को हर बूथ पर प्रधानमंत्री मन की बात भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुनेंगे। साथ ही 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। वही राजीव बिंदल ने इस दौरान नाहन की कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्थानीय विधायक 9 महीने के कार्यकाल में कोई नया काम शुरू करने की बजाय पूर्व में चल रहे कार्यों में रुकावट पैदा करने में दिलचस्पी ले रहे है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने नाहन में कई ऐसे संस्थान बंद करवाए जो नियमित रूप से चल रहे थे और लोगों को उसका बड़ा लाभ मिल रहा था। 
बिंदल ने कहा कि इन संस्थानों को बंद कर कांग्रेस से विधायक ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया। बिंदल ने कहा कि डॉ वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का निर्माण कार्य स्थानीय विधायक और सरकार की नाकामी के चलते बंद पड़ा हुआ है। इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नाहन में  नर्सिंग कॉलेज निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपए और 20 करोड़ रुपए मातृ शिशु अस्पताल के लिए दिया है। मगर इन दोनों का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। बिंदल ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदेशा है कि कांग्रेस मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow