सुन्नी डैम क्षेत्र में एक और शव बरामद , नहीं हुई मृतक महिला की पहचान , पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे पर एक शव दिखा। इसकी सूचना सर्च ऑपरेशन में लगी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला

Aug 4, 2024 - 17:32
Aug 4, 2024 - 17:48
 0  14
सुन्नी डैम क्षेत्र में एक और शव बरामद , नहीं हुई मृतक महिला की पहचान , पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-08-2024

सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे पर एक शव दिखा। इसकी सूचना सर्च ऑपरेशन में लगी टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। 
शव एक महिला का है जिसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के करीब है। महिला की एक टांग शरीर के हिस्से के साथ नहीं है। इसके साथ ही सिर का ऊपरी हिस्सा भी नहीं है। लेकिन चेहरे पर काफी चोटें लगी है। महिला के कानों में टॉप्स है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि एक शव सुन्नी में चल रहे सर्च अभियान में बरामद हुआ है। 
अभी इसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्रथम दृष्टया से यह शव हाल ही का लगता है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। शव की पहचान का कार्य तीव्र गति से चला हुआ है। इसके साथ ही कुल्लू प्रशासन को भी शव की पहचान हेतु सूचित कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow