वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन उद्योग में दो डिप्टी रेंजर बने सहायक प्रबन्धक , प्रदेश सरकार ने आठ को दी पदोन्नति 

हिमाचल प्रदेश वन निगम के ऐतिहासिक बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री नाहन मेें दो डिप्टी रेंजर को सहायक प्रबन्धक पद पर पदौन्नति मिली है। प्रदेश भर में वन निगम के तहत आठ डिप्टी रेंजर पदोन्नति हुए हैं। जिसमें से दो डिप्टी रेंजर वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन कारखाना के शामिल है। बुधवार को वन निगम के बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री में महा प्रबन्धक व डीएम वन निगम सिरमौर ए के वर्मा की अध्यक्षता में पाईपिंग इन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न हुआ

Jul 24, 2024 - 19:43
Jul 24, 2024 - 20:06
 0  32
वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन उद्योग में दो डिप्टी रेंजर बने सहायक प्रबन्धक , प्रदेश सरकार ने आठ को दी पदोन्नति 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   24-07-2024

हिमाचल प्रदेश वन निगम के ऐतिहासिक बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री नाहन मेें दो डिप्टी रेंजर को सहायक प्रबन्धक पद पर पदौन्नति मिली है। प्रदेश भर में वन निगम के तहत आठ डिप्टी रेंजर पदोन्नति हुए हैं। जिसमें से दो डिप्टी रेंजर वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन कारखाना के शामिल है। बुधवार को वन निगम के बिरोजा व तारपीन फैक्ट्री में महा प्रबन्धक व डीएम वन निगम सिरमौर ए के वर्मा की अध्यक्षता में पाईपिंग इन सेरेमनी कार्यक्रम संपन्न हुआ। 
जिसमें डिप्टी रेंजर जगमोहन ठाकूर व रामसिंह नेगी को सहायक प्रबंधक पद पर पाइपिंग इन सेरेमनी में सम्मानित किया गया। वन निगम हिमाचल प्रदेश के तारपीन व बिरोजा उद्योग में लगभग दो वर्षो के बाद यह पदौन्नति हुई है। इस दौरान जीएम व डीएम वन निगम सिरमौर एके वर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में आठ डिप्टी रेंजर इस वर्ष पदोन्नत हुए हैं। जिसमें से दो डिप्टी रेंजर की पदौन्नति केवल वन निगम नाहन के बिरोजा व तारपीन उद्योग से हुई है। 
जो कि ऐतिहासिक फैक्ट्री के लिए अहम बात है। उन्होंने बताया कि बिरोजा व तारपीन कारखाना में सहायक प्रबंधक का कार्य एरिया वन विभाग के डीएफओ के कार्य के बराबर रहता है। जिसमें  वन संपदा की सुरक्षा की चुनौतियां भी सामने आती है। उन्होने बताया कि दोनों अधिकारियों ने लगभग 35 वर्ष अपनी सेवाएं वन निगम में दी है। इस अवसर पर यहां वन निगम के डिप्टी रेंजर सराहा , सत्येश्वर दत्त शर्मा , बहादुर सिंह राणा के अलावा वन विभाग व निगम के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow