16 दिनों से लापता लजवा गांव के 55 वर्षीय जागर सिंह का उत्तराखंड के त्यूणी में मिला शव 

संगड़ाह उपमंडल के गांव लजवा से लापता 55 वर्षीय जागर सिंह का शव 16 दिनों बाद उत्तराखंड के त्यूणी इलाके के अणु गांव के पास से बरामद

Apr 3, 2024 - 11:17
 0  64
16 दिनों से लापता लजवा गांव के 55 वर्षीय जागर सिंह का उत्तराखंड के त्यूणी में मिला शव 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    03-04-2024

संगड़ाह उपमंडल के गांव लजवा से लापता 55 वर्षीय जागर सिंह का शव 16 दिनों बाद उत्तराखंड के त्यूणी इलाके के अणु गांव के पास से बरामद हुआ। मृतक के मोबाइल पर गत 17 मार्च की शाम बलबीर उर्फ बब्लू की आखिरी बार बात हुई थी। 

8 सदस्यीय परिवार में व इकलौते कमाऊ सदस्य बताए जा रहे हैं और रोहडू क्षेत्र में मजदूरी के लिए घर से निकले थे। बेटी प्रियंका ने 21 मार्च को पुलिस थाना संगडाह में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

थाना प्रभारी संगड़ाह बृजलाल मेहता ने कहा कि HC दिनेश कुमार परिजनों के साथ उनकी शिनाख्त के लिए गए थे। उत्तराखंड पुलिस द्वारा कल विकासनगर में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने हिमाचल व उत्तराखंड सरकार से नियमानुसार पीड़ित परिवार की यथासंभव मदद की अपील की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow