अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की मौत अन्य घायल  

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिलाई-पंदयाठ सड़क मार्ग पर एचपी 85 0911 आल्टो कार करीब 6 बजे दुर्घटना ग्रस्त।  जिसमें एक महिला व एक व्यक्ति की मौत का दुखद समाचार

Jan 6, 2024 - 20:59
 0  178
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की मौत अन्य घायल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई    06-01-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिलाई-पंदयाठ सड़क मार्ग पर एचपी 85 0911 आल्टो कार करीब 6 बजे दुर्घटना ग्रस्त।  जिसमें एक महिला व एक व्यक्ति की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार गाड़ी में चालक कपिल 25 वर्ष गांव भटनोल, छुम्मा 65 वर्ष भटनोल, शांति देवी 25 वर्ष घासन, जग्गो देवी 45 भटनोल, इंद्रा देवी 39 वर्ष गांव टिम्बी सहित पांच लोग सवार थे,  छुम्मा उम्र 65 वर्ष गांव भटनोल व जग्गो देवी उम्र45 वर्ष गांव भटनोल की मौका पर ही मौत हो गई है। 

कपिल व शांति देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है, दोनों को शिलाई अस्पताल से रैफर किया गया है, तीसरी घायल इंद्रा देवी की हालत स्थिर बताई जा रही है, जो शिलाई अस्पताल में उपचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि शिलाई-जांवला पीडब्ल्यूडी मार्ग पर अछोटी के समीप जांवला की तीखी कैंची पर गाड़ी अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में जा गिरी है, गाड़ी लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसएचओ शिलाई प्रीतम सिंह ने बताया कि अछोटी के समीप आल्टो गाड़ी की सूचना प्राप्त हु। चालक व एक महिला की हालत गंभीर है जिनको शिलाई से हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है, एक महिला का अभी शिलाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow