भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में शिलाई में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित

भारतीयजनता पार्टी मंडल शिलाई में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित हुआ, स्ममेलन में विशेष रूप से शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे

Mar 8, 2024 - 15:22
Mar 8, 2024 - 16:13
 0  11
भाजपा नेताओं की अध्यक्षता में शिलाई में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई     08-03-2024

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई में त्रिदेव सम्मेलन आयोजित हुआ, स्ममेलन में विशेष रूप से शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। भाजपा ज़िला अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता न सम्मेलन में त्रिदेव को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आग्रह किया और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार न नारे में शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र भी अपना अहम भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे। 

पुर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने अपने सम्बोधन में उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन पर जोरदार हमला किया कहा  माननीय मंत्री हर्ष वर्धन ने शिलाई में 3 दर्जन संस्थानों को बंद किया क्षेत्र की जनता को अंधकार में धकेल दिया। तोमर ने कहा प्रदेश में सरकार बनकर एक साल से अधिक का समय हो गया है और कांग्रेस ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में एक भी कार्य नही किया हैं जिससे क्षेत्र की जनता उसका लाभ उठा सके। 

तोमर ने कहा की अपने शिलाई क्षेत्र से भाजपा प्रत्याक्षी को भारी बहुमत से बढ़त हासिल होगी।तोमर ने कहा आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस सरकार जाने वालीं है शिलाई विधानसभा चुनाव क्षेत्र में फिर विकासकस्तमक कार्य शुरू किया जाएगा जिससे जन जन को लाभ मिलेगा तोमर ने कहा केंद्र से जनजातीय कानून गिरिपार क्षेत्र में लागू किया हैं। 

जबकि मंत्री हर्ष वर्धन ने अपने चेहितो से हाई कोर्ट में जनजातीय कानून के खिलाफ याचिका दायर करवा रखी है ताकि गिरिपार की जनता को इसका लाभ न मिले, तोमर ने कहा मंत्री हर्ष वर्धन और उनके चहितो को कहना चाहता हूं की गिरिपार क्षेत्र के लिए जनजातीय कानून सदन के दोनो सदनो में और महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होकर कानून विधिवत रूप से लागु किया कोई भी इस कानून को रोक नही सकता और कानून लागु होकर रहेगा। 

सांसद सुरेश कश्यप ने विस्तार पूर्वक केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को कार्यकर्ता को बताया। और आग्रह किया कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है में चाहता हू की मोदी सरकार बनने के साथ साथ शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को फिर एक एक बार भारी बढ़त हासिल करेगी और अपने सांसद को मोदी के झोली मे डालेगी। 
इस सम्मेलन में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य , ज़िला कार्यकारणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, उपाधयक्ष सचिव कोषाध्यक्ष, मिडिया प्रभारी मंडल स्थाई सद्स्य सभी मोर्चों के अध्यक्ष कार्यकारणी सदस्य, ज़िला परिषद सदस्य ज़िला परिषद प्रत्याक्षी, विकास खण्ड विकास अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सद्स्य एवम भाजपा का सैकडो देवतुलय कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow