आगजनी की भेंट चढ़ा लकड़ी से निर्मित लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर, लाखों का नुकसान

किन्नौर जिला के कानम गांव में लकड़ी से निर्मित लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर में आग लगने से लाखों का नुकसान

Jan 15, 2024 - 14:29
 0  15
आगजनी की भेंट चढ़ा लकड़ी से निर्मित लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर, लाखों का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ    15-01-2024

प्रदेश के किन्नौर जिला के कानम गांव में लकड़ी से निर्मित लोचा रिंपोछे लबरंग बौद्ध मंदिर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि लोगों के मुश्तैदी व अग्निशमन विभाग की टीम के पहुंचने से मेन मंदिर व आसपास के मकानों को बचाया जा सका, अन्यथा लोचा रिंपोछे के मेन मंदिर को खासा नुकसान हो सकता था।

उपप्रधान कानम जसवंत नेगी ने बताया कि रविवार देर रात को लोचा लबरंग मंदिर में आग लगने से मंदिर का मेन गेट सहित लोचा रिंपोछे के रहने का आवास व अन्य कमरों को नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों के प्रयास से मेन मंदिर को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की टीम नुकसानी का आंकलन लेने पहुचीं। प्रारंभिक तौर पर करीब 25 लाख के नुकसान का आकलन किया है। बहरहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow