आपदा के दौर में भी राजनैतिक अवसर तलाशने में जुटे जयराम ठाकुर : केसर नेगी

Jul 14, 2025 - 17:00
 0  14
आपदा के दौर में भी राजनैतिक अवसर तलाशने में जुटे जयराम ठाकुर : केसर नेगी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-07-2025

आपदा के दौर में भी राजनैतिक अवसर तलाशने में जुटे हैं जयराम ठाकुर। राजस्व मंत्री के के खिलाफ अशोभनीय टिपण्णी उनकी जनजातीय समुदाय के प्रति  तुच्छ मानसिकता का प्रमाण है। यह बात आज शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश जनजातिय सलाहकार परिषद सदस्य केसर नेगी ने कही। इस दौरान किन्नौर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी किन्नौर चैयरमेन एडवोकेट प्रताप नेगी वार्ता में साथ रहे। 

केसर नेगी ने कहा कि हिमाचल में 2023 और फिर 2024 में लगातार बदल फटने  व बाढ़ की वजह से भारी तबाही हुई। सेकड़ो लोगो की जान गई। प्रदेश को हज़ारों करोड़ का आर्थिक नुकसान हुआ। तब सरकार व मुख्यमंत्री ने विपक्ष का समर्थन मांगा की विधानसभा से एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा जयें जिसमे हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। लेकिन तब नेता प्रतिपक्ष व समूचे विपक्ष ने सरकार का समर्थन नही किया व सदन से वाकआउट कर गए।

2023 में कुल्लू मनाली व 2024 में समेज कई त्रासदी में जयराम व बीजेपी विधायकों ने हिमाचल सरकार का कभी साथ नही दिया जबकि मंत्रिमंडल के सदस्य लगातार केंद्र से मदद हिमाचल को दिलाने के लिए विपक्ष का साथ मांगते रहे लेकिन इन्होंने साथ देने की बजाए सरकार के लिए मुश्किलें पैदा की। लेकिन 2025 में वर्तमान में सराज में जब आपदा आई तो जयराम ठाकुर केंद्र में मुख्यमंत्री के साथ जाने की बात करने लगे हैं। 

जोकि उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है इसी सन्दर्भ में राजस्व मंत्री ने दो दिन पूर्व एक व्यक्तव्य दिया था की जिसके ओर में कील चुभती है उसे दर्द का पता चलता है। लेकिन उस व्यक्तव्य को जयराम ठाकुर ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया और राजस्व मंत्री के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी करने लगे। जयराम ठाकुर ने इस दौरान बेहद अशोभनीय भाषा का प्रयोग राजस्व मंत्री के लिए की जोकि निंदनीय है। 

कैसर नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर जनजातियों के प्रति द्वेष भावना रखते हैं। बतौर मुख्यमंत्री उनजोने हमेशा जनजातियों के तिरस्कार किया। जबकि जिस तरह की भाषा शैली का प्रयोग जयराम ठाकुर एक चुने हुए प्रतिनिधि व केबिनेट मंत्री के लिए करते हैं यह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। जयराम ठाकुर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं ऐसे में इन्हें अपने व्यक्तव्य में संयम बरतनी चाहिए। 

केसर नेगी ने चेताया कि यदि जयराम ठाकुर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग नही रोकते तो उनके खिलाफ एक बड़ा रोष जनजातिय समुदाय द्वारा दिखाया जाएगा। केसर नेगी ने कहा कि आज जयराम सराज में दस कैमरों के साथ घूम रहै। और हर मिनट का प्रचार कर रहे हैं जबकि सराज उनका अपना विधानसभा क्षेत्र है और वहां की जनता का इस वक़्त साथ देना उनका कर्तव्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow