ईद पर नाहन डिपो के तहत 159 बस रूटों पर महिलाएं करेगी निशुल्क यात्रा

हिमाचल प्रदेश में ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है मुस्लिम समुदाय की महिलाएं ईद के मौके पर सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकती है

Apr 8, 2024 - 15:01
 0  12
ईद पर नाहन डिपो के तहत 159 बस रूटों पर महिलाएं करेगी निशुल्क यात्रा

सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक महिलाओं को मिलेगी सुविधा

HRTC के नाहन डिपो में महिलाओं के लिए रहेंगे खास प्रबंध

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    08-04-2024

हिमाचल प्रदेश में ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के लिए एचआरटीसी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है मुस्लिम समुदाय की महिलाएं ईद के मौके पर सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक फ्री बस सेवा का लाभ उठा सकती है। जिसके लिए एचआरटीसी प्रबंधन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं और महिलाओं को सुविधाएं देने के लिए कार्य किया जा रहा है । 

मीडिया से रूबरू हुए एचआरटीसी के नाहन डिपो के कार्यकारी अड्डा प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि ईद के मौके पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को फ्री बस सेवा उपलब्ध होगी । उन्होंने बताया कि ईद पर महिलाओं को सुविधाएं देने के लिए प्रबंधन का यह सराहनीय कदम है। 

महिलाओं को ईद पर हिमाचल प्रदेश के भीतर एचआरटीसी की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। एचआरटीसी की बसों में हिमाचल के किसी भी क्षेत्र में महिलाएं निशुल्क आवागमन कर सकेंगी।  जिसके लिए एचआरटीसी ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं यह सुविधा सूर्य उदय से लेकर सूर्य अस्त तक महिलाओं को दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow