उपलब्धि : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी बनीं भरमौर की बेटी ममता

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली क्षेत्र की ममता का चयन पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रभाग राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पद

Feb 23, 2024 - 13:55
 0  12
उपलब्धि : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी बनीं भरमौर की बेटी ममता

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    23-02-2024

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली क्षेत्र की ममता का चयन पर्यावरण, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग हिमाचल प्रदेश के प्रभाग राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ है। हिमाचल लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा व साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के बाद उनका चयन इस पद के लिए हुआ है। 

ममता की प्रारंभिक शिक्षा जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सरकारी विद्यालय में हुई है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब से पर्यावरण विषय में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। 

ममता पर्यावरण विषय में नेट जेआरएफ उत्तीर्ण हैं। उनके पिता कृषक एवं माता शिक्षिका हैं। पहाड़ में रहने के कारण बचपन से प्रकृति प्रेमी व परिश्रमशील स्वभाव के चलते आज वे इस उपलब्धि तक पहुंची हैं। 

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व अपने मित्रों को दिया है। उनका कहना है कि वे अपने समुदाय और समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर है तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए कृतसंकल्प है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow