ऐतिहासिक रहा सीएम सुक्खू का दौरा, कार्यकर्त्ताओं का बढ़ा उत्साह : निशांत

प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर का एक दिन का प्रवास जहां विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा

Mar 6, 2024 - 21:10
 0  15
ऐतिहासिक रहा सीएम सुक्खू का दौरा, कार्यकर्त्ताओं का बढ़ा उत्साह : निशांत

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    06-03-2024

प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर का एक दिन का प्रवास जहां विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक रहा है, वहीं गृह जिले में उनके आगमन से जिलावासियों और विशेषकर, कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। 
 
निशांत शर्मा ने कहा कि करीब 15 वर्षों से लटके हमीरपुर के अंतर्राज्यीय बस अड्डे के लिए बजट का प्रावधान और शिलान्यास करके मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को बहुत बड़ी सौगात दी है। युकां प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। उनकी यही दृढ़ इच्छाशक्ति पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर देती है। 

निशांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक ही दिन में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 77 करोड़ रुपये के 9 विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन करके एक बार फिर यह साबित किया है कि वह उच्च सेवाभाव एवं बड़े दिल वाले नेता हैं।
 
निशांत शर्मा ने कहा कि भाजपा और विधानसभा से बर्खास्त विधायक अब आम जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। ये विधायक अब आम जनता के बीच मुंह दिखाने के काबिल भी नहीं रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow