करियर एकेडमी स्कूल नाहन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की धूम 

शहर के करियर एकेडमी स्कूल में 22 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ मनाया गया। हिम जन मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी व हिम जन मंच के सलाहकार फ्लाइट लेफ्टिनेंट लायक राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित

May 22, 2024 - 17:44
 0  21
करियर एकेडमी स्कूल नाहन में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की धूम 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     22-05-2024

शहर के करियर एकेडमी स्कूल में 22 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ मनाया गया। हिम जन मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी व हिम जन मंच के सलाहकार फ्लाइट लेफ्टिनेंट लायक राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए जैव विविधता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और वन्य प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम पर प्रकाश डालना है। 

इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की रिश्ता प्रथम स्थान पर व निहारिका दूसरे स्थान पर रही एवं जूनियर वर्ग में लक्षिता प्रथम स्थान पर मोहम्मद अनस द्वितीय स्थान पर खनक तृतीया स्थान पर शांभवी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। 

वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की भाविका राठी प्रथम स्थान पर ,रिश्ता दूसरे स्थान पर, नंदिता तृतीय स्थान पर और दिव्या को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम स्थान पर अक्षत तृतीय स्थान पर अरनव तृतीय स्थान पर रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow