कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक, बड़ी संख्या में हिल्सक्वीन का रुख कर रहे सैलानी  

कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही सामान्य डिब्बे भी पैक

Jan 12, 2024 - 20:54
 0  7
कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक, बड़ी संख्या में हिल्सक्वीन का रुख कर रहे सैलानी  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2024

कालका-शिमला रेलमार्ग पर सभी ट्रेनें पैक चल रही हैं। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी हिल्सक्वीन शिमला का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को भी ट्रेनें पैक होकर शिमला रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही सामान्य डिब्बे भी पैक हैं। 

इसके अलावा 18 दिसंबर से चलाई जा रही हॉलीडे स्पेशल ट्रेन भी पैक होकर शिमला पहुंच रही है। सैलानी एडंवास बुकिंग करवाकर इसमें सफर कर रहे हैं। रेलवे प्रबंधन की ओर से 15 जनवरी तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की संख्या को देखते हुए तिथि बढ़ाई भी जा सकती है।

मैदानी क्षेत्रो में कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से शिमला पहुंच रही हैं। कालका स्टेशन से दिल्ली से आने वाली ट्रेनों से कनेक्ट करने के लिए देरी से संचालन किया जा रहा है। वहीं वापसी में भी ट्रेनें देरी से चलाई जा रही हैं। शुक्रवार को शिमला स्टेशन पर दोपहर 12:30 बजे पहुंचने वाली विस्ताडोम ट्रेन दोपहर 1:03 बजे शिमला स्टेशन में पहुंची। 

वापसी में इस ट्रेन को दोपहर 3:50 बजे चलाया गया। इसके अलावा 52451 ट्रेन दोपहर 1:55 बजे शिमला स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची है। 52455 ट्रेन शिमला स्टेशन पर 4:45 की जगह 5:25 बजे पहुंची।

कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनें पैक चल रही है। हॉलीडे स्पेशल ट्रेन फिलहाल 15 जनवरी तक चलाई जाएगी। ऑपरेशनल साइट से अगर स्पेशल ट्रेन को चलाने की डिमांड आती है तो इसकी तिथि बढ़ाई जाएगी। -नवीन कुमार, वाणिज्य प्रबंधक अधिकारी, अंबाला मंडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow