संजय राजन की पुस्तक पच्छाद के कण-कण में देवी देवता प्रकाशित

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कण कण में यू तो देवी देवताओं का वास व प्रमाण चमत्कारिक तौर पर मिलते ही है। वहीं जिला सिरमौर की देवभूमि पच्छाद में भी देवी देवताओं का अस्तित्व जीवंत

Jan 12, 2024 - 20:48
 0  15
संजय राजन की पुस्तक पच्छाद के कण-कण में देवी देवता प्रकाशित

महिमा पुस्तकालय नाहन में पहुचीं धार्मिक स्थलों की पुस्तक

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    12-01-2024

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के कण कण में यू तो देवी देवताओं का वास व प्रमाण चमत्कारिक तौर पर मिलते ही है। वहीं जिला सिरमौर की देवभूमि पच्छाद में भी देवी देवताओं का अस्तित्व जीवंत है। जिसे सराहां के लेखक संजय राजन द्वारा पच्छाद के धार्मिक स्थल के तौर पर संकलित कर पुस्तक में पिरोया गया है। 

वीरवार को लेखक संजय राजन ने पच्छाद के धार्मिक स्थल की पुस्तक ऐतिहासिक महि लाईब्रेरी नाहन में भेंट कर पाठकों के लिए उपलब्ध करवाई है। लेखक एवं पत्रकार संजय राजन ने पच्छाद के 14 ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों का उल्लेख पुस्तक के माध्यम से किया है। जिसका रामायण, महाभारत कालीन युग से भी सम्बधं जुडा है। 

पच्छाद के गनयार के गणपति बाबा मंदिर, सुप्रसिद्व भूरेष्वर महादेव मंदिर, भरागी माता मंदिर, सराहां शिव मंदिर, लाना रावना का ज्वाला माता मंदिर, मानगढ का महाभारत कालीन षिव मंदिर, श्रंग्री ऋ़शि की गुफा,नारायण की नगरी ठाकूरद्वारा, जोहना हनुमान मंदिर, कलोह का दुधाधारी ओर राधा कृश्ण मंदिर, मिन्डो की सैर का मुण्डेष्वरी माता मंदिर, मंझगांव षमलाटी का सूढ देवता मंदिर, मानरिया मढीधाट माता मनसा देवी व पषुओं की देवी माता त्रिभुवनी मंदिर ऐसे स्थल है। 

जिनका धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व जुडा है। जोकि शोध कर्ताओ, पाठकों के लिए उपयोगी साबित होगें। कवि एवं साहित्यकर दलीप वषिश्ठ ने बताया कि हिमाचल के सिरमौर का उपमंडल पच्छाद दैव संस्कृति की दृश्टि से उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थल है। जिसे लेखक संजय राजन ने पुस्तक में संकलन कर बेहतरीन मंच प्रदान किया है। 

उधर लेखक संजय राजन ने बताया कि पच्छाद के धार्मिक स्थलों का स्वास्थ यवर्द्वक, वातावरण, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक महत्व कहीं अधिक है। मगर इन स्थलों का महत्व स्थानीय स्तर तक ही सिमटा है। उन्होने बताया कि पुस्तक में धार्मिक स्थलों से जुडी लोक कथाओं को भी संकलित किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow