केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल ; डॉ बिंदल 

सिरमौर जिला में 30 नवंबर को शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की विक्रमबाग देवनी व मातर पंचायत में पहुंची

Dec 13, 2023 - 20:02
 0  11
केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग का रखा ख्याल ; डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     13-12-2023

सिरमौर जिला में 30 नवंबर को शुरू हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा लगातार जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की विक्रमबाग देवनी व मातर पंचायत में पहुंची। इस दौरान यहां लोगों को केंद्र सरकार की योजना के बारे में जागरूक किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। लोगों ने यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी हासिल की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रवास कर रही है। 

हिमाचल प्रदेश में भी 90 जागरूकता वाहनों के जरिये सभी स्थानों पर जाकर गांव-गांव में नगर नगर में मोदी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि विक्रम बाग देवनी पंचायत के अंदर लोगो को केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उनके बारे में जानकारी दी साथ ही सभी विकासात्मक योजनाओं के बारे में भी लोगो को जागरूक किया गया।

उन्होंने बताया कि ड्रोन के जरिए यहां लोगों को दिखाया गया कि किस तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल मौजूदा समय मे कृषि में कर सकते हैं और कम पैसा खर्च करते हुए कैसे दवाइयां का छिड़काव किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow