कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे जारी , पटवारी तैयार कर रहे नुक्सान की रिपोर्ट  

कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने बताया कि बीते दिनों पहले हुए भारी ओलावृष्टि ओर बर्फ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है ताकि लोगों को उसका मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि कोटखाई में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए और कोटखाई बाजार में जाम न लगे उसको लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। कोटखाई क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब के पौधे और जमीनों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है

Apr 16, 2026 - 20:09
 0  20
कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे जारी , पटवारी तैयार कर रहे नुक्सान की रिपोर्ट  
यंगवर्ता न्यूज़ - शिमला  16-04-2026
कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने बताया कि बीते दिनों पहले हुए भारी ओलावृष्टि ओर बर्फ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है ताकि लोगों को उसका मुआवजा मिल सके। उन्होंने बताया कि कोटखाई में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए और कोटखाई बाजार में जाम न लगे उसको लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे। कोटखाई क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब के पौधे और जमीनों को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। 
पटवारियों द्वारा रिपोर्ट तैयार की जा रही है और तहसीलदार के माध्यम से इसका निरीक्षण करवाया जाएगा। प्रभावित लोगों को हिमाचल प्रदेश राहत मैन्युअल के तहत मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल खनेटी और उसके आसपास की पंचायतों का सर्वे हीं अभी पूरा हुआ है और जल्द बाकी पंचायत का सर्वे किया जाएगा और उसके बाद मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं एसडीएम कोटखाई ने बताया कि कोटखाई बाजार में जाम की समस्या से राहत देने के लिए सुबह 8:30 से 10 बजे तक वन-वे ट्रैफिक लागू किया गया है। 
जिससे कुछ हद तक सुधार देखने को मिला है। आपको बता दे कि अभी कुछ क्षेत्रों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया है और नियम तोड़ने वालों पर पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं सुधरी, तो वन-वे ट्रैफिक पूरे दिन के लिए लागू किया जा सकता है और में खुद फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लूंगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow