कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, सीएम सुक्खू सीएम समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों ने किया स्वागत

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांगड़ा शहर के समीप गुप्ता गंगा में आयोजित तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। जिसके लिए आज राहुल गांधी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया।

Apr 30, 2026 - 12:09
 0  57
कांगड़ा के गुप्त गंगा पहुंचे राहुल गांधी, सीएम सुक्खू सीएम समेत कई कांग्रेसी दिग्गजों ने किया स्वागत

कांगड़ा 30 अप्रैल, 2026 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांगड़ा शहर के समीप गुप्ता गंगा में आयोजित तीन राज्यों के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। जिसके लिए आज राहुल गांधी कांगड़ा पहुंच चुके हैं। गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया। वीरवार को पीले रंग की टीशर्ट पहने राहुल गांधी ने कई सियासी संकेत दिए हैं।

कांग्रेस के कांगड़ा में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करेंगे। कांगड़ा में करीब 4 घंटे तक कार्यक्रम और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे। कांगड़ा में पहुंचने के बाद करीब 45 मिनट तक चलने वाले इस नाश्ते के दौरान वह जिला अध्यक्षों से अनौपचारिक बातचीत कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे। इसके बाद वह प्रशिक्षण शिविर में औपचारिक रूप से जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे।

यह सत्र करीब ढाई घंटे तक चलेगा, जिसमें संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। राहुल गांधी का दोपहर का भोजन भी जिला अध्यक्षों के साथ ही होगा। इसके बाद वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। 
 
राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांगड़ा जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि दौरे के मद्देनजर करीब 4,000 पुलिस जवानों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है और पूरा पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है।


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow