गुप्त सूचना के आधार पर कार में सवार दो युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नादौन पुलिस ने अंब मार्ग पर कोहला गांव में एक कार से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल

Oct 25, 2023 - 15:23
 0  10
गुप्त सूचना के आधार पर कार में सवार दो युवकों से डेढ़ किलो चरस बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     25-10-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नादौन पुलिस ने अंब मार्ग पर कोहला गांव में एक कार से करीब डेढ़ किलोग्राम चरस पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संबंध में दो कर सवार आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर नादौन पुलिस ने थाना प्रभारी की अगवाई में अंब एनएच पर कोहला गांव में नाका लगा रखा था। सुबह करीब 5 बजे नादौन से कोहला की ओर आ रही कर नंबर एचपी 22 सी 7473 को पुलिस ने रोक कर जब इसकी जांच की तो इसमें बैठे दो कार सवार बुरी तरह घबरा गए। शक होने पर जब कार की डिग्गी को खोला गया, तो उसमें एक किनारे छिपाकर दो लिफाफे रखे गए थे, जिनमें कुल एक किलो 400 ग्राम चरस पाई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार नादौन अनुजा शर्मा भी मौके पर पहुंच गईं, जिनकी देखरेख में पुलिस ने बरामदगी की प्रक्रिया पूर्ण की। आरोपियों की पहचान बच्चन सिंह निवासी गांव खोहर कोहला तथा अशोक कुमार निवासी गांव जंगल खोर के तौर पर हुई है। 

नादौन में चरस की बड़ी खेप पकडऩे पर क्षेत्र भर में पुलिस की सराहना की जा रही है, क्योंकि इस खेप के साथ ही पुलिस ने क्षेत्र के एक मुख्य पैडलर को भी पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज करके आगे जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow