गौरव गोगोई होंगे लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर , सोनिया गांधी ने किया नई टीम का एलान 

लोकसभा में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान कर दिया है। गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है। राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता हैं , गौरव गोगोई पिछली लोकसभा में भी कांग्रेस दल के उपनेता थे। इसके अलावा के सुरेश को मुख्य सचेतक और मणिकम टैगोर , मोहम्मद जावेद को सचेतक बनाया गया

Jul 14, 2024 - 18:11
 0  16
गौरव गोगोई होंगे लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर , सोनिया गांधी ने किया नई टीम का एलान 


न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  14-07-2024


लोकसभा में कांग्रेस की नई टीम का ऐलान कर दिया है। गौरव गोगोई को लोकसभा में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है। राहुल गांधी लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता हैं , गौरव गोगोई पिछली लोकसभा में भी कांग्रेस दल के उपनेता थे। इसके अलावा के सुरेश को मुख्य सचेतक और मणिकम टैगोर , मोहम्मद जावेद को सचेतक बनाया गया। 

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को नई नियुक्तियों की जानकारी दी। गौर हो कि गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे है। उन्होंने इससे पहले 2020 से लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपनेता का पद संभाला था। इस बार जोरहाट सीट से कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन कुमार गोगोई को 144393 वोट से हराकर जीत हासिल की थी। 
वहीं, अगर के सुरेश की बात करें तो 18वीं लोकसभा में उन्हें स्पीकर पद का उम्मीदवार बनाया गया था। वो केरल के मानेलिकारा से कांग्रेस के लोकसभा सांसद हैं। वो आठवीं बार जीतकर सदन में आए है। वर्तमान में वो सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकसभा सांसद हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow