घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

हिमाचल प्रदेश के पुलिस भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू

Dec 23, 2023 - 12:36
 0  42
घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     23-12-2023

हिमाचल प्रदेश के पुलिस भराड़ी थाना के तहत गुगाल गांव के 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर से आधा किलोमीटर दूर खेतों में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुगाल गांव का जयपाल शुक्रवार दोपहर को घर से निकला था। 

इसके बाद रात तक घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजने का प्रयास किया। परिजन उसे फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी ढूंढने के बाद परिजन रात करीब 12:00 बजे पुलिस थाना भराड़ी पहुंचे और जयपाल के घर नहीं लौटने की सूचना दी।

जबकि गांव के लोग उसे ढूंढने में लगे रहे। खोजबीन के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति ने जयपाल को भराड़ी जाने वाले पैदल रास्ते पर जाते देखा था। परिजनों ने उस रास्ते पर उसे ढूंढना शुरू कर दिया। रात करीब 1:00 बजे खेतों में फोन की घंटी बजती सुनाई दी। मौके पर देखा तो वहां पर जयपाल का शव पड़ा था  और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। 

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow