तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ पर फंसा ट्राला, वाहनों की आवाजाही बंद 

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग पर गरोला के पास एक ट्राला तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ पर फंस गया। इसके चलते बुधवार रात से होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

Sep 28, 2023 - 14:59
 0  11
तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ पर फंसा ट्राला, वाहनों की आवाजाही बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ - भरमौर      28-09-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के खड़ामुख-होली मार्ग पर गरोला के पास एक ट्राला तकनीकी खराबी के चलते बीच सडक़ पर फंस गया। इसके चलते बुधवार रात से होली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी हुई है। 

हालांकि आज सुबह के वक्त 11 बजे के आसपास सडक़ पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बड़े वाहन अभी भी यहां पर फंसे हुए हैं।
सडक़ पर यातायात ठप होने के कारण होली से आज तडक़े कांगड़ा और चंबा के लिए रवाना हुई बसें भी यही पर फंसी हुई हैं और यात्री बीच राह में परेशान हैं। बहरहाल सडक़ बहाल करने के प्रयास जारी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow