तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे

Dec 6, 2023 - 19:31
 0  48
तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सीएम सुक्खू

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-12-2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू बुधवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए, वहां से हैदराबाद जाएंगे। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में होने जा रहे समारोह में भी कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को आमंत्रित करेंगे।सीएम सुक्खू बुधवार को दोपहर के बाद शिमला से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

तेलंगाना में वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के दौरान वह केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश में होने वाले इस समारोह के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। यह आमंत्रण वह नई दिल्ली से तेलंगाना के लिए रवाना होने से पहले या नई दिल्ली लौटने के बाद भी दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow