त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंटरनेशनल हेरिटेज फेस्ट में हिमाचली लोकनृत्य ने मचाई धूम 

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 23 से 29 नवंबर तक चल रहे इंटरनेशनल हेरिटेज फेस्ट 2023 के दूसरे दिन हिमाचल के पारंपरिक लोकनृत्य पेश कर वाहवाही लूटी

Nov 25, 2023 - 12:44
 0  9
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंटरनेशनल हेरिटेज फेस्ट में हिमाचली लोकनृत्य ने मचाई धूम 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    25-11-2023

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 23 से 29 नवंबर तक चल रहे इंटरनेशनल हेरिटेज फेस्ट 2023 के दूसरे दिन हिमाचल के पारंपरिक लोकनृत्य पेश कर वाहवाही लूटी। हिमाचल की प्रस्तुति से प्रभावित होकर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के जोंसार की लड़कियों ने भी मंच के नीचे नाटी पर नृत्य किया। 

अगरतला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हेरिटेज फेस्ट 2023 का उद्घाटन त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक शाह ने किया। इस अंतरराष्ट्रीय हेरिटेज फेस्ट में भारत के 24 राज्य सहित भूटान, इंडोनेशिया, नेपाल, तथा बांग्लादेश के प्रतिभागी भाग ले रहे है। 

हिमाचल की टीम का नेतृत्व यशपाल सिंह कपूर कर रहे हैं। इसमें हिमाचल के 10 लोग भाग ले रहे हैं। टीम में राय सिंह रावत, मदन सिंह, गौरव माल्टा, श्याम सिंह, वीरेंद्र मोहन, मनु रावत, विनोद पचनाईक, जयप्रकाश रावत, संजू रावत इस फेस्ट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow