दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने खोया आपा , भूल गए मातृशक्ति का सम्मान : वंदना योगी

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने जारी बयान में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व विहीन नेताओ द्वारा भाजपा महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये गए अपमान जनक शब्दों का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है और इनके नेता मानसिक रूप से बीमार होते दिख रहे हैं

Apr 5, 2024 - 18:30
 0  9
दिशाहीन कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने खोया आपा , भूल गए मातृशक्ति का सम्मान : वंदना योगी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  05-04-2024

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने जारी बयान में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व विहीन नेताओ द्वारा भाजपा महिलाओं के लिए इस्तेमाल किये गए अपमान जनक शब्दों का कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है और इनके नेता मानसिक रूप से बीमार होते दिख रहे हैं जिस तरह से इनके नेताओ के एक के बाद एक महिला विरोधी बयान सामने आ रहे है। 
इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी विनाश काले विपरीत बुद्धि को सार्थक कर रही है। वंदना योगी ने कहा ये तो जगजाहिर है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। उनकी अपने पार्टी कार्यालय में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने की वारदाते हुई है, नेता द्वारा महिला को तंदूर में जला देना जेसे कारनामे हुए है। 
उन्होंने कहा कि इस पार्टी का अस्तित्व इस कारण से आज देश भर  में समाप्त होने को है। वंदना योगी ने कहा कि महिला मोर्चा सुरजेवाला के बयान की कड़ी निंदा करता है और कांग्रेस नेताओ को आगाह करता है कि सोच समझ कर बयानबाजी करे अन्यथा उन्हें व कांग्रेस पार्टी को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow