सेब फेंकने वाले वीडियो पर गरमाई सियासत, सीएम बोले वीडियो भाजपा आईटी सैल की उपज  

शिमला के रोहड़ू में सेब फैंकने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा है जबकि ज़मीनी हकीकत अलग

Jul 31, 2023 - 13:00
Jul 31, 2023 - 13:11
 0  25
सेब फेंकने वाले वीडियो पर गरमाई सियासत, सीएम बोले वीडियो भाजपा आईटी सैल की उपज  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     31-07-2023

शिमला के रोहड़ू में सेब फैंकने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा कि वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा है जबकि ज़मीनी हकीकत अलग है।

बागवानों को यह समस्या आ रही है कि कुछ सड़के लैंडस्लाइड के कारण पूरी बह गई है, दूसरे की जमीन पर सारा मलबा गिरा है   लोग सड़क बनाने के लिए जमीन देने में आना कानी कर रहें हैं। 

प्रशासन लोगों के बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है, जैसे ही लोग अपनी जमीन देने के लिए तैयार होते हैं,जल्द बागवानों का सारा सेब निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार बागवानों के हित में दिन रात कार्य कर रही है जबकि भाजपा आपदा में भी राजनीति कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow