दो कारों में आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो महिलाएं घायल 

नेशनल हाईवे 105 स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्वारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर ऊंटपुर स्थान पर दो कारों में आमने-सामने टक्क

Oct 25, 2023 - 16:09
 0  9
 दो कारों में आमने-सामने टक्कर, हादसे में दो महिलाएं घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     25-10-2023

नेशनल हाईवे 105 स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्वारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर ऊंटपुर स्थान पर दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए हैं और दो महिलाएं घायल हुईं हैं। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

जानकारी के अनुसार, कार नंबर (सीएच 01 सीई 5807) नालागढ़ की तरफ जा रही थी तो वहीं, दूसरी कार नंबर (एचपी 21ए 9916) स्वारघाट की तरफ आ रही थी, जब यह दोनों कारें ऊंटपुर स्थान पर पहुंची तो एक तीखे मोड़ पर आमने-सामने से टक्करा गई। 

कार में कुल चार लोग सवार थे जिसमें से दो महिलाएं घायल हुई है। जबकि दूसरी कार में सवार लोग ठीक बताए जा रहे है। दो घायल  महिलाओं इशिता और रंजना देवी का सीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में उपचार किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी जोघों की टीम मौके पर पहुंच गई है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow