धान के साथ रागी की फसल की खरीद भी करेगा खाद्य आपूर्ति विभाग ,   सरकार ने बनाए चार खरीद केंद्र

प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अब धान के साथ रागी की फसल की खरीद करेगा। विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से रागी की खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। रागी की फसल बेचने के लिए किसानों को आधार और तीन नॉमिनेशन भरना जरूरी किया गया है

Oct 2, 2023 - 12:23
 0  9
धान के साथ रागी की फसल की खरीद भी करेगा खाद्य आपूर्ति विभाग ,   सरकार ने बनाए चार खरीद केंद्र

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-10-2023


प्रदेश में खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अब धान के साथ रागी की फसल की खरीद करेगा। विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से रागी की खरीद करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। रागी की फसल बेचने के लिए किसानों को आधार और तीन नॉमिनेशन भरना जरूरी किया गया है। रागी की फसल खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हमीरपुर और सिरमौर जिला में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 3800 रुपये प्रति क्विंटल रागी की फसल का मूल्य तय किया गया है। 

विभाग के पोर्टल पर धान और रागी की फसल बेचने के लिए रविवार तक प्रदेश के 1036 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। प्रदेश के सिरमौर जिला से 624 , चंबा जिला से एक, बिलासपुर जिला से एक , कांगड़ा से 46 , ऊना से दो और सोलन जिला से 362 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। प्रदेश के धान और रागी के फसल खरीद केंद्रों में तीन अक्टूबर से 26 दिसंबर तक धान की खरीद की जाएगी। 

2203 रुपये प्रति क्विंटल धान की फसल का मूल्य और रागी की फसल का 3800 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली , मिलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं , पांवटा साहिब जिला सिरमौर , मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला , रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जबकि रागी की फसल खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा हमीरपुर जिला के पक्का परोह और सिरमौर जिला के धौला कुआं , पांवटा साहिब और ददाहु में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। 

विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार करके खोल दिया गया है। धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए विभाग ने एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कंप्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान और रागी की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। 

विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान धान खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। रागी और धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान और रागी की फसल खरीद के पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान और रागी के फसल खरीद केंद्रों में तीन अक्टूबर से फसल की खरीद शुरू हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow