नाहन में एकल विद्यालय की राज्यस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू,350 बच्चे ले रहे भाग

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज प्रांत स्तरीय एकल विद्यालयों की प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से ज्यादा बालक बालिकाएं अपना दम खम दिखाएंगे

Dec 18, 2023 - 19:33
 0  13
नाहन में एकल विद्यालय की राज्यस्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू,350 बच्चे ले रहे भाग

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

दो दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चे दिखाएंगे दम।

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     18-12-2023

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज प्रांत स्तरीय एकल विद्यालयों की प्रतियोगिता का आगाज हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए 300 से ज्यादा बालक बालिकाएं अपना दम खम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा की आज अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता राज्य स्तरीय एकल अभियान के तहत आयोजन किया जा रहा है। इसमें 11 आंचलो के बच्चे नाहन में भाग लेने पहुंचे है। इसमें जिला सिरमौर, सोलन,चंबा,रामपुर, किन्नौर आदि स्थानों से भाग लेने लगभग 350 बच्चों से भाग लेने पहुंचे है। 

गुप्ता ने कहा की इन्हीं बच्चों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए चयनित किए जाएंगे। इस मौके पर विनय गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के लिए एकल अभियान को बधाई दी।

विनय गुप्ता ने कहा कि एकल अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है पूरे हिमाचल प्रदेश में 8400 और  सिरमौर जिला में 400 से अधिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow