निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी 

हिमाचल के पूर्व मंत्री जयबिहारी लाल खाची के पुत्र और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से 2022 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी

May 22, 2024 - 16:47
 0  20
निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     22-05-2024

हिमाचल के पूर्व मंत्री जयबिहारी लाल खाची के पुत्र और ठियोग विधानसभा क्षेत्र से 2022 में निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे विजयपाल खाची की कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है। 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विजयपाल खाची के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि विजयपाल खाची पंचायतीराज संस्थाओं व फल उत्पादक संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहे और कांग्रेस पार्टी में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। इनकी घर वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow