प्रदेश में 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,  बारिश-बर्फबारी की उम्मीद

29 दिसंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कहा गया है कि आने वाले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अंदर मौसम साफ बना रहेगा

Dec 26, 2023 - 19:43
 0  22
प्रदेश में 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ,  बारिश-बर्फबारी की उम्मीद

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   26-12-2023

29 दिसंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कहा गया है कि आने वाले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अंदर मौसम साफ बना रहेगा इसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। 

इसी के साथ प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है. हालांकि शिमला समेत प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं वहीं बीते दिनों मौसम के साफ बने रहने और पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहे हैं। 

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। 

सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हालांकि बर्फबारी की संभावना की बात की जाए तो नए साल के पहले हफ्ते में प्रदेश में बर्फबारी भी हो सकती है. इसके अलावा सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बना रहा। 

जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल भी हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में छाए रहे. उन्होंने कहा कि इसके चलते प्रदेश के कई लाखों में तापमान में भी बढ़त दिखाई दी है उन्होंने कहा कि बात शिमला करें तो यहां पर भी सामान्य तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़त देखने को मिली है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow