प्रदेश में किसानों की उपज में होगी बढ़ोतरी, 150 करोड़ की लागत से बनेंगे क्लस्टर

किसानों को उपज में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीक अपनाने पर बल देना चाहिए। इसके तहत प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ करने जा रही

Sep 25, 2023 - 13:24
 0  3
प्रदेश में किसानों की उपज में होगी बढ़ोतरी, 150 करोड़ की लागत से बनेंगे क्लस्टर

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन      25-09-2023

किसानों को उपज में बढ़ोतरी के लिए नई तकनीक अपनाने पर बल देना चाहिए। इसके तहत प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हिम उन्नति योजना आरंभ करने जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में अनाज, सब्जियों, फलों, फूलों, नगदी फसलों के क्लस्टर और प्राकृतिक कृषि के अलग क्लस्टर बनाए जाएंगे। 

यह बात स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने नौणी पंचायत में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के समापन मौके पर कही। उन्होंने कहा कि पहले चरण में योजना पर 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सम्मानित भी किया।

उन्होंने कहा कि यह किसान मेला किसानों को समय-समय पर कृषि क्षेत्र में आने वाली नई तकनीक के बारे में अवगत करवाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत नौणी के मझगांव गांव में 5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। 

उन्होंने नौणी पंचायत के सामुदायिक व्यापारिक परिसर के निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने अणु-सरावण एंबुलेंस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए 2 लाख स्वीकृत किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता रही हरियाणा के पानीपत की टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। 

इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों और स्थानीय स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत शमरोड़ के प्रधान नंद राम, ग्राम पंचायत नौणी के उप प्रधान हरदेव ठाकुर, किसान मेला समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, एसडीएम सोलन कविता ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow