प्रदेश में पर्यटन विरोधी नीतियां पर्यटन उद्योग के लिए बनी खतरा  

हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक इंडस्ट्री होल्डर्स ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में पर्यटन विरोधी नीतियां पर्यटन उद्योग के लिए खतरा बन गई हैं। इन नीतियों के कारण पर्यटक हिमाचल आने की बजाय अन्य राज्यों का रुख कर रहे

Oct 29, 2023 - 15:57
 0  6
प्रदेश में पर्यटन विरोधी नीतियां पर्यटन उद्योग के लिए बनी खतरा  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     29-10-2023

हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्टेक इंडस्ट्री होल्डर्स ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में पर्यटन विरोधी नीतियां पर्यटन उद्योग के लिए खतरा बन गई हैं। इन नीतियों के कारण पर्यटक हिमाचल आने की बजाय अन्य राज्यों का रुख कर रहे हैं। अगर इन नीतियों में सुधार नहीं किया गया, तो हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म इतिहास बनकर रह जाएगा। 

प्रदेश में पर्यटन कारोबार के सहारे अपनी रोजी रोटी चल रहे हजारों कारोबारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। टूरिज्म स्टेक इंडस्ट्री होल्डर्स के प्रदेशाध्यक्ष मोहेंद्र सेठ ने बताया कि पर्यटकों का दूसरे पर्यटन राज्यों का रुख करना हिमाचल पर्यटन उद्योग के लिए चिंता का विषय बन गया है।

इसके पीछे पर्यटन अनफ्रेंडली पॉलिसी सबसे बड़ा कारण है। यदि समय रहते उचित कदम न उठाए गए, तो हिमाचल का पर्यटन एक इतिहास बनकर रह जाएगा। सितंबर माह से टैम्पो ट्रैवलर तथा टूरिस्ट बसों पर लगे टैक्स न हटने से हिमाचल के हाथ से दुर्गा पूजा खिसक गई। 

वर्तमान पर्यटन की स्थिति को रिवाइव करने के लिए सरकार तथा टूरिज्म स्टेक होल्डर्स को प्रो एक्टिव कदम उठाने की आवश्कता है। सरकार को टूरिस्ट बसों तथा टैम्पो ट्रैवलर पर लगे टैक्स पर फैसला लेने की आवश्कता है। इसके लिए ग्रास रूट लेवल पर डेस्टिनेशन वाइज प्रचार करना समय की मांग है। 

इसी के साथ सभी टूरिज्म फेयर्स मे हिमाचल में भाग लेना सुनिश्चित करना होगा तथा रोड शो के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल की ओर दुबारा से आकर्षित करना होगा। मोहेंद्र सेठ का कहना है कि डेस्टिनेशन वाइज पब्लिसिटी के लिए सथानीय एसोसिएशंस की फ्री में टूरिज्म फेयर्स में स्टाल उपल्ब्ध करवाना चाहिए, ताकि डेस्टिनेशन वाइज टूरिस्ट एक्टिविटीज को दर्शाया जा सके। 

यह पर्यटकों को हिमाचल के और आकर्षित करने में भी कारगर सिद्ध होगा। शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन ने सरकार से आग्रह किया कि पर्यटन को पुन: रिवाइव करने के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे एक बैठक बुलाकर सभी स्टेक होल्डर्स के सुझाव लेकर जमीनी हकीकत के अनुरूप कदम उठाए जाएं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow