प्रदेश सरकार ने बदले 7 खंड विकास अधिकारी, अधिसूचना जारी

राज्य सरकार ने 7 बीडीओ यानि खंड विकास अधिकारियों को तबादले किए हैं। इन अधिकारियों के तबादलों के संदर्भ में अधिसूचना जारी

Oct 3, 2023 - 15:34
 0  79
प्रदेश सरकार ने बदले 7 खंड विकास अधिकारी, अधिसूचना जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-10-2023

राज्य सरकार ने 7 बीडीओ यानि खंड विकास अधिकारियों को तबादले किए हैं। इन अधिकारियों के तबादलों के संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब निशांत शर्मा को हमीरपुर जिला के नादौन विकास खंड के बीडीओ का कार्यभार सौंपा गया है। 

अभी तक वह शिमला के टूटू विकास खंड में बतौर बीडीओ सेवाएं दे रहे थे। वहीं वर्तमान में बीडीओ बिलासपुर कुलवंत सिंह को बीडीओ भोरंज का कार्यभार सौंपा गया है। मंडी जिला के गोलापुर में बतौर बीडीओ सेवाएं दी रही अस्मिता ठाकुर पोस्टिंग के नए आदेशों तक राज्य हेडक्वार्टर को ज्वाइन करेगी। 

वहीं बीडीओ कुनिहार विवेक पॉल भी राज्य मुख्यालय में पोस्टिंग के आगामी आदेशों तक सेवाएं देंगे। बीडीओ गगरेट हिमांशी को बीडीओ हमीरपुर लगाया गया है। बीडीओ धर्मशाला ओमपाल को बीडीओ अंब बनाया गया है। इसके अलावा सुशील कुमार को जो वर्तमान में बीडीओ अंब है। वह आगामी आदेशों तक राज्य मुख्यालय को ज्वाइन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow