बुढ़ापे में संघर्ष की राह ना दिखाए सरकार,सेवानिवृत कर्मचारियों की सरकार को दो टूक

हिमाचल में वित्तीय लाभ न मिलने से नाराज सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि बुढ़ापे में उन्हें सरकार संघर्ष की रहा न दिखाएं

Jan 31, 2024 - 20:05
Jan 31, 2024 - 20:11
 0  28
बुढ़ापे में संघर्ष की राह ना दिखाए सरकार,सेवानिवृत कर्मचारियों की सरकार को दो टूक

नाहन में मीडिया से रूबरू हुए सेवानिवृत्त अधिकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    31-01-2024

हिमाचल में वित्तीय लाभ न मिलने से नाराज सेवानिवृत कर्मचारियों ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि बुढ़ापे में उन्हें सरकार संघर्ष की रहा न दिखाएं। सिरमौर जिला सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कर्मचारी अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने नाहन में पत्रकारों से रूबरू होते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द छटे वेतन आयोग के बढ़े हुए लाभ नही दिए गए तो उन्हें बुढ़ापे में संघर्ष की रहा पकड़नी होगी।

संघ के प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 से छठे वेतन आयोग के बढ़े हुए वेतनमान के अनुसार गरेचूयिटी, लीव एनकएशमएंट, डीए बढ़ौतरी और अन्य भत्तों की अदायगी नही हुई है। 

जीवन के अन्तिम पड़ाव में प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी गत 5-6 वर्षों से छठे वेतन आयोग की बढ़ोतरीयों की अदायगी के इंतजार में है लेकिन सरकार ने अभी तक ये बढ़ौतरीयां जारी नहीं की हैं।

हिमाचल  के लाखों सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी इस उम्र में आर्थिक तंगी के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों ने पूरी उम्र सरकार की सेवा में लगा दी है और बुढ़ापे में उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियों से भी जूझना पड़ रहा है। जिसके लिए धन की नितांत आवश्यकता रहती है।

संघ के पदाधिकारी का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों के लाभ को रोका जाना संविधान के नियमों का भी उल्लंघन है इनका कहना है कि सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ प्रदेश सरकार द्वारा दो प्रकार के कानून लागू किया जा रहे हैं जो किसी भी तरीके से न्याय संगत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी पहले सेवानिवृत हुए हैं उन्हें वितीय लाभ नहीं मिल रहे हैं और जो कर्मचारी बाद में सेवानिवृत हो रही है उन्हें तमाम वित्तीय लाभ दिए जा रहे है। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि उनके कुछ सेवानिवृत कर्मचारी साथी ऐसे भी थे जो लगातार वितीय लाभों का इंतजार करते रहे मगर अब उनका देहांत हो चुका है।

आंकड़े के मुताबिक हिमाचल में 2 लाख से अधिक ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी है जो इन वितीय लाभो से वंचित है। वहीं सरकार पर इन कर्मचारियों की करोड़ों रुपए की देनदारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow